Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 14 अगस्त। क्षेत्र के गांव बिशुनदास में एक दंपती के साथ मारपीट करने के आरोप में मुरसान पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बिशुनदास निवासी बालकिशन ने बताया कि 12 अगस्त की शाम करीब 4:23 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान कपिल व पवन, दिनेश और नेहा एकराय होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से प्रहार किए गए, जिससे उसे चोटें आईं और अंदरूनी चोट लगने का आरोप है। चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी मधु मौके पर पहुंची और पति को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मधु के साथ भी मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को मौके की ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page