Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के टिपरस गांव निवासी आरती ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरती के मुताबिक, उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हरियाणा के पलवल जिले के भिडूकी निवासी आकाश पुत्र सुम्मेर सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उसके दो पुत्रियां हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में गर्भवती है। आरोप है कि पति आकाश बेटे की चाह को लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। वहीं सास-ससुर, देवर और देवरानी पर भी गाली-गलौज करने और मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर 22 जुलाई को मायके वाले ससुराल पहुंचे और आरती को अपने साथ टिपरस गांव ले आए। आरती का कहना है कि उसकी दोनों मासूम बेटियां अभी ससुराल में ही पिता आकाश के पास हैं, जिसको लेकर वह चिंतित है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपों की जांच की जा रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page