Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग ने शहर के सात विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। अब उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से सीधे संपर्क कर सकेंगे। विद्युत विभाग की ओर से जारी नंबरों पर उपभोक्ता कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भी अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। अधिशासी अभियंता शहरी संदीप कुमार ने बताया कि प्रगतिपुरम, हाथरस टाउन, कोटा रोड, गिजरौली, नवीपुर, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र से संबंधित बिजलीघर के अधिकारी को सीधे बिजली की समस्या से अवगत करा सकते हैं।

प्रगतिपुरम उपकेंद्र के लिए मोबाइल नंबर 9412752236 और 9412748450, हाथरस टाउन के लिए 9412752210 और 9412748558, कोटा रोड के लिए 9412752405 और 9412752216, गिजरौली के लिए 9412752207 और 9412748452 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार नवीपुर उपकेंद्र के लिए 9412752213 और 9412748340, वाटर वर्क्स के लिए 9412752209 और 9412748451 तथा कांशीराम टाउनशिप उपकेंद्र के लिए 9412752208 और 9412748453 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। विद्युत विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अपने क्षेत्र के संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों से फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इससे बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page