सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 सितम्बर। विद्युत उपखंड तृतीय के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी.से हसायन के विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेशन लाइन की निचाई होने के कारण लाइन को ऊपर करने के लिए विद्युत कर्मियो ने विद्युत अधिकारियो के दिशा निर्देश पर विद्युत खंभा लगाए जाने का कार्य किया।इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण उपभोक्ताओं को सूर्यदेव की तेज तपन भरी गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पडा।विद्युत उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी बतौर सहायक अभियंता एसडीओ विद्युत शुभम सिंह के दिशा निर्देशन पर बुधवार नौ सितंबर को दोपहर ढाई बजे साढे चार बजे तक तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन का शट डाउन लेकर नगला रति से हसायन विद्युत उपकेन्द्र व महौं विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी.की विद्युत हाइटेशन लाइन सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट पीछे लटकते हुए दिखाई दिए जाने के कारण विद्युत विभाग के अधिकारियो ने लाइन को ऊंचा करने के लिए विद्युत खंभा स्थापित करने का कार्य किया।विद्युत खंभा लगाए जाने के दौरान दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शट डाउन लेने की जानकारी दिए जाने के बदले विद्युत विभाग के विद्युत अधिकारियो व कर्मचारियो ने महज दो घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रखकर विद्युत लाइनमैन स्तर के कर्मचारियो से तैतीस हजार के.वी.की विद्युत हाइटेशन लाइन पर मैंटीनेंस का कार्य कराकर इंसूलेटर स्थापित कर लाइन को ऊंचा कर आपूर्ति को बहाल किया।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण हसायन विद्युत उपकेन्द्र से जुडे कस्बा व देहात के पांच फीडरो से संचालित पचपन गांव के अलावा महौं विद्युत उपकेन्द्र के चार विद्युत फीडरो से जुडे विभिन्न गांवों में आपूर्ति बाधित रही।इस संबंध में उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि बुधवार नौ सितंबर को हसायन के विद्युत स्टेशन को ऊर्जीकृत कर रही तैतीस हजार के.वी.की विद्युत लाइन को ऊंचा करने के लिए विद्युत खंभा लगवाए जाने का कार्य किया गया।जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।कार्य होने के उपरांत आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।