Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 सितम्बर। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं को लागू करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय बास अमरू में एक बैठक हुई। इसमें शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी, शिक्षा चौपाल और मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जारऊ, कुरसंडा और मई संकुल के विद्यालयों के शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी, एआरपी लक्ष्मण सिंह, कृष्णकांत गर्ग, नोडल अमित प्रताप सिंह, सचिन सोनी, नितिन गोयल, अशोक कुमार और प्रधानाध्यापक कृष्णकांत सिंह ने की। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माला चढ़ाई और दीप जलाया। इसके बाद मौजूद शिक्षकों ने मिलकर सरस्वती वंदना की। मासिक समीक्षा बैठक में विभागीय कामों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। अधिकारियों ने सूचना और ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े काम, विद्यालयों में कायाकल्प, स्वच्छता अभियान, निपुण भारत मिशन, कैचअप कार्यक्रम और डीयर कार्यक्रम जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से बात की। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे सभी विभागीय काम समय पर और अच्छी क्वालिटी के साथ पूरे करें। खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने पर खास जोर दिया। उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) की क्वालिटी, उद्देश्य और प्रभावी कार्ययोजना को लेकर भी शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। शिक्षा चौपाल में प्रधानाध्यापकों ने विद्यालयों से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं और उनके हल के लिए सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान शिक्षक सम्मान कार्यक्रम भी हुआ। उत्कृष्ट काम करने के लिए श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्रीमती शशि सिंह, श्रीमती रोमा, अरविंद कुमार भारती, हरिओम कुमार, अनूप कुमार, सूरज कुमार और धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए। वहीं, नोडल सचिन सोनी, अशोक कुमार, नितिन गोयल, अमित प्रताप सिंह और प्रधानाध्यापक कृष्णकांत ने खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी, एआरपी लक्ष्मण सिंह, कृष्णकांत गर्ग और उत्कृष्ट शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आखिर में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी नोडल और शिक्षकों का आभार जताया। बैठक में लक्ष्मण सिंह, कृष्णकांत गर्ग, अमित प्रताप सिंह, अशोक कुमार, सचिन सोनी, नितिन गोयल, कृष्णकांत, धर्मेंद्र कुमार, लोकेश कुमार और विप्लव पालीवाल समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page