Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। गांव पिछौती में रविवार देर रात एक युवक को सांप के काटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 30 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र सोनपाल रात करीब 10 बजे घर के एक कमरे में चारपाई पर सो रहा था। बताया गया कि इसी दौरान कमरे की छत के गाटर पर आया सांप पंखे से नीचे चारपाई पर सो रहे युवक के ऊपर गिर गया और उसके दाएं पैर में काट लिया। अचानक सांप के गिरने और काटने से युवक घबरा गया। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के बाद परिजन युवक को वापस घर ले आए। सोमवार सुबह युवक की तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page