Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में ई.ए.पी. के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सुनील कुमार झा निदेशक,सी.बी.आर.सेटी के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग इक्कीस ग्रामीण लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को स्वरोजगार,उद्यमिता विकास,व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, उपलब्ध ऋण एवं सरकारी योजनाओं तथा सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।सुनील कुमार झा ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण, योजना और मेहनत के माध्यम से ग्रामीण युवा एवं महिलाएं सफल उद्यम स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page