Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के गांव बदनपुर के रहने वाले युवा को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मनोज कुमार जादौन को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मान किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश के एक सौ से अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए।जहां सभी ने अपने अनुभव और जान को उपस्थित जनसमूह को प्रदान किया जिससे वह सुखी, समृद्ध और सम्मानित जीवन जिए। मनोज कुमार जादौन ने पैसा कैसे आए, संबंध कैसे सुधारे,और अच्छे स्वास्थ्य के प्राप्ति , शादी की रुकावट कैसे दूर करे विषय पर लोगों को दो दिन परामर्श दिया।आईआईटीएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन एवं कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता,प्रति कुलपति मयंक अग्रवाल,उप कुलपति दीपा शर्मा,ज्योतिष विभाग की डीन आशा त्यागी , सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम ज्योतिष,संजीवनी विद्या,टैरोकार्ड,अंक शास्त्र,हस्त रेखा,फेस रीडिंग सहित अन्य विषयों के विषय ने अपने विषयों पर चर्चा की और लोगों को परामर्श दिया।उत्तर प्रदेश की नंबर वन यूनिवर्सिटी आई.आई.एम.टी. यूनिवर्सिटी मेरठ इंडिया की थर्ड बेस्ट यूनिवर्सिटी आई.आई.एम.टी. यूनिवर्सिटी व विश्व की फिफ्टीन रैंक आई. आई.एम.टी. यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग के वार्षिक दीक्षान्त समारोह व ज्योतिष महोत्सव में मनोज कुमार जादौन को मिला लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव ने न केवल ज्योतिष और आध्यात्मिक ज्ञान को एक मंच प्रदान किया, बल्कि लोगों को अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान और बेहतर जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी दिया।मनोज कुमार जादौन को मिला यह लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान उनके ज्योतिष, एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग और स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम में ज्ञानमूर्ति जैन मुनि  सौरभ सागर,बगलामुखी साधक टोंक वाले राजकुमार,यूट्यूब गोल्ड मैडलिस्ट ज्योतिषाचार्य मानवेन्द्र सिंह,लक्ष्मण पंथी, नेपाल से डॉ संगीत वशिष्ठ , आचार्य नंदकिशोर पुरोहित जी , पंडित नरेश शर्मा,एस्ट्रोलॉजर हिमशिखा व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार वी.पी.राकेश,आचार्य सागर,कानूनगो धर्मेन्द्र बंसल,पुलकित अग्रवाल, एकता शर्मा जी एस्ट्रो राजेश शर्मा, राज ज्योतिषी कृपाराम उपाध्याय,सम्राट डी.के जैन,मीना सलवान,पूनम शर्मा, अल्पना मिश्रा,श्वेता खंडेलवाल, गुरु माँ उषा सिंह व अन्य विद्वान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page