सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 अगस्त। विकासखंड कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडौली में सांड के हमले से घायल बारह वर्षीय किशोर की मौत हो गई।किशोर का शव गांव अंडौली में मृतक के घर पर पहुंचने पर शोक की लहर दौड गई।गांव अंडौली में सांड के हमले से हुई मौत के बाद पशु पालन विभाग के जिम्मेदारों की नींद खुली।तो आवारा पशुओं को पकडने के लिए प्रयास भी किया गया।गमगीन शोकाकुल वातावरण के बीच माहौल में बच्चे का रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।उल्लेखनीय है कि कन्हैया पुत्र भरत सिंह उम्र बारह वर्ष निवासी अंडौली सोमवार चौबीस अगस्त की शाम रात्रि आठ बजे के करीब अपने गांव अंडौली स्थित अपने घर से गांव में स्थापित एक परचून किराना की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था।तभी उसे आवारा सांड ने हमला कर बुरी तरह से पटक पटक कर घायल कर दिया।ग्रामीणों ने सांड के हमलावर हो जाने के बाद जैसे तैसे हटाया।घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए।जहां पर तैनात चिकित्सक ने किशोर कन्हैया को मृत घोषित कर दिया।मृतक किशोर के परिजन किशोर के शव को कोतवाली लेकर गए।मृतक किशोर अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था।मृतक किशोर के पिता गांव में ही मजदूरी करते है,मृतक के परिवार की माली हालत नाजुक है,कन्हैया गरीब परिवार से था।रक्षाबंधन के पर्व से चार दिन पहले भाई कन्हैया की मौत से बदहवास स्थित में करुण क्रंदन कर करूण विलाप कर चीख-पुकार कर रही थी।मृतक के परिजन ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए तैयारी कर शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम को बच्चे का शव बच्चे के पैतृक गांव घर पर पहुंचा।तो परिजन बच्चे के शव को देखकर करूण क्रंदन कर चीख पुकार मचा रहे थे।बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक के चलते घरों में चूल्हे तक नही सुलग पाए।बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क-नाली निर्माण को लेकर विधायक के आवास
August 31, 2026
हसायन : महिला ने पति व सास
August 31, 2026
हसायन : पशु चिकित्सा विभाग की कार्यशैली
August 31, 2026
हसायन : आत्मदाह की घोषणा के बाद
August 31, 2026
सिकंदराराऊ : ‘सशक्त बेटी–सुंदर समाज’ कार्यक्रम में
August 31, 2026
ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं
August 31, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 31, 2026
Weather
Hathras
9:37 pm,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













