Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 सितम्बर। किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान इंटर कॉलेज में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई गईं। इसके साथ ही छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए शिक्षक दिवस और गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और शिक्षक के महत्व के बारे में जानकारी दी। भारत में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page