Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। महिला थाना क्षेत्र में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर निवासी पूजा पुत्री नेकसेलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 14 जून 2021 को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी मोनवीर पुत्र राजबहादुर के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार, शादी में उसके पिता ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे।

पूजा का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही पति मोनवीर, जेठ, ससुर, सास, जेठानी और ननद कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर और जुआ खेलकर उसके साथ मारपीट करता था। उसे बांझ कहकर प्रताड़ित किया जाता था और उसका स्त्रीधन भी छीन लिया गया। पीड़िता के मुताबिक, 22 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूजा ने आगे बताया कि 26 अप्रैल 2026 को ससुरालीजन उसके मायके पहुंचे और वहां भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page