Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। मामला सामने आया है। घटना में महिला के सिर में चोटें आई हैं। पीड़िता ने उपचार और मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव परसारा निवासी सायमा पत्नी बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी रिजवान, आरिफ, साजिया और उसकी मां नफीसा ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया।

सायमा के अनुसार, जब उसका बेटा राशिद उसे बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली नसीन और मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और मां-बेटे को बचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सायमा थाने पहुंची, जहां उसने मेडिकल कराया। उसके सिर में चोटें आने की बात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page