Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 30 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद की टीम ने गांव मौहकमपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान टीम ने लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता बनाए रखने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे वे इनका लाभ उठा सकें। टीम के सदस्यों ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां और समय पर इलाज गंभीर बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुई। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page