Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून। जेसीआई हाथरस स्पार्कल द्वारा जेसी सुनयना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम “पर्सन टू पर्सनालिटी” में जेसीआई इंडिया की प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर मीता गर्ग ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति के प्रभावी सूत्र बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मीता गर्ग ने कहा कि छोटी-छोटी सफलताएं ही बड़े लक्ष्यों तक पहुंचने का आधार बनती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में प्राप्त हर सही सीख व्यक्ति के व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है और उसे सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं और कमियों की पहचान कर आत्मशक्ति विकसित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित “फॉलो द इंस्ट्रक्शन” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले उसके नियमों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक सुनने, समझने और उनका पालन करने का संदेश दिया गया। समूह गतिविधियों और विभिन्न परिस्थितिजन्य अभ्यासों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीता गर्ग ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अवसरों का सदुपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को छोटी-छोटी उपलब्धियों और खुशियों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने, किसी आदर्श का अनुसरण करने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करते रहने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता के आधार पर जेसी दीपिका अग्रवाल एवं जेसी उर्वशी गोयल को “बेस्ट पार्टिसिपेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेसीआई हाथरस स्पार्कल की संस्थापक अध्यक्ष जेसी सीमा मित्तल सहित उर्वशी, रिंकी, शालिनी, मधु, रूबी कपूर, रूबी जैन, शिल्पी, दीपिका, पूनम, श्रेया, नेहा तथा संगठन की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page