हाथरस 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में योग फॉर हेल्थी एजिंग थीम के अंतर्गत कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) अभ्यास सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के ps;jeSu डॉ. पी. पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि तथा माँ सरस्वती के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए इसके नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का सरल एवं प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण योगाचार्य सुमित कुमार सिंह की योग शिष्याओं भानवी एवं छवि द्वारा प्रस्तुत उन्नत (एडवांस) योगासनों की मनमोहक प्रस्तुति रही। दोनों साधिकाओं ने उत्कृष्ट संतुलन, लचीलापन एवं योग कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ सरोज गौतम, डॉ निधि, डॉ सतेंद्र, सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय जीवन शैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : जेवर एयरपोर्ट से 50 किमी
June 15, 2026
सादाबाद : ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में
June 15, 2026
सादाबाद : अखिलेश यादव को भेंट की
June 15, 2026
सादाबाद : कार की टक्कर से बाइक
June 15, 2026
सादाबाद : टैंट गोदाम में आग से
June 15, 2026
सादाबाद : घायल राष्ट्रीय पक्षी को वन
June 15, 2026
सिकंदराराऊ : अरिफपुर के पास दो बाइकों
June 15, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Jun 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























