Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून । जनसामान्य को राजस्व सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा तहसील स्तर पर लंबित राजस्व मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अविवादित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विवादित मामलों को छोड़कर अन्य सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा उसकी रिपोर्ट तत्काल संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाए। डीएम अतुल वत्स ATUL VATS ने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण से प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा सुशासन की भावना को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page