
मथुरा 16 अप्रैल । सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परिणामों में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। शत-प्रतिशत परिणाम के बीच 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के शौर्य गर्ग ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि स्तुति अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यश अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंश भल्ला (96.2%), एंजल खंडेलवाल (95.6%), म्यांशी बंसल एवं आशी अग्रवाल (95.4%), ऊजस सिंह (94.8%), सृष्टि, सारांश राजपूत एवं अमृता अग्रवाल (94.6%), वेदांत चौधरी (94.4%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। प्राचार्या प्रिया मदान ने बताया कि विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी शानदार परिणाम दिया है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।


























