
हाथरस 16 अप्रैल । तपोवन फूड प्रोडक्ट (टेस्टो ब्रांड) का चौथा वार्षिक कार्यक्रम इस बार काफी खास रहा। कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कंपनी के चेयरमैन गजेंद्र चाहर और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल चाहर ने कंपनी की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की ग्रोथ प्लान पर विस्तार से चर्चा की। देशभर से पहुंचे करीब 135 डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे साल के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। तपोवन फूड प्रोडक्ट की बढ़ती पहचान का असर भी साफ नजर आया। इस आयोजन ने कंपनी की मजबूती और बाजार में बढ़ते प्रभाव को एक बार फिर उजागर किया।


























