Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । सामाजिक संस्था रोटी बैंक द्वारा बागला जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की मांग उठाई गई।रोटी बैंक के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने कहा कि बागला जिला अस्पताल को 24 घंटे संचालित किया जाए तथा इमरजेंसी सेवाओं में चौबीसों घंटे सर्जन चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिलने से उन्हें अन्य जनपदों के अस्पतालों में रेफर किए जाने की आवश्यकता कम होगी। ज्ञापन में अस्पताल परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सा मशीनों की उपलब्धता, गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग की गई है। संस्था का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अरुण उपाध्याय ने बताया कि रोटी बैंक द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन सेवा उपलब्ध कराई जाती है और संस्था गरीब एवं असहाय लोगों के स्वास्थ्य हितों को लेकर भी लगातार आवाज उठाती रही है। इसी क्रम में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय, रवि पाठक, आकाश शर्मा, शोभित बंसल, प्रियांशु कुशवाह, भरत वर्मा, तरुण कुशवाह, निखिल गुप्ता, सक्षम शर्मा, आर्यन उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page