
सिकन्दराराऊ 23 मई । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आज से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर किया गया। समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें जुम्बा डांस, क्राफ्ट, योगा, सांस्कृतिक नृत्य, स्विमिंग, गेम्स सहित अनेक मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ प्रतिदिन कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया, जिसमें पॉपकॉर्न, चाउमीन, केक आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होती है, इसलिए विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर्ता ममता सिंह, मंजुल माहेश्वरी आदि हैं।कार्यक्रम में संध्या जादोंन ,सुधीर चौहान, बृजेश शर्मा, एमपी सर, रंजना यादव, ज्योति वार्ष्णेय, सोनी, श्रंखला ,बदरा रासिद, विनय कुमार, नीरू कश्यप, मनीषा गोला, काविता पुंढीर, प्रकाश वार्ष्णेय ,यशस्वी सक्सेना, दिव्या माहेश्वरी ,सुषमा यादव, दीपक सिंह, अजीम अहद, दिव्यांश सैनी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहते हैं।



























