हाथरस (मुरसान) 23 मई । कस्बा के किला मोहल्ला स्थित खेत पर पाइप लाइन डालने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। मामले में मारपीट के बाद पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। महेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी किला मोहल्ला मुरसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मई 2026 को अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके बड़े भाई का पुत्र तेजवीर सिंह उर्फ गोला खेत पर पहुंच गया और खेत में खुदाई कर पाइप लाइन डालने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि तेजवीर सिंह उर्फ गोला ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इस दौरान ईंट लगने से उनके हाथ में चोट आई। महेन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है तथा उनके पुत्रों के साथ भी मारपीट कर चुका है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तेजवीर सिंह उर्फ गोला को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी जेल भेजे गए
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने लगाया जुर्माना
May 23, 2026
Previous Post
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने लगाया जुर्माना
Related Posts
Recent Posts
लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने
May 23, 2026
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी
May 23, 2026
मुरसान : खेत में पाइप लाइन डालने
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष
May 23, 2026
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो
May 23, 2026
सादाबाद : फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,
May 23, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
May 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























