सादाबाद 23 मई । कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम मनीष चौधरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार हेमंत चौधरी एवं पुलिस उपाधीक्षक एएन अस्थाना भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दर्ज शिकायतें राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित थीं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए लेखपालों, पुलिसकर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवाद, कब्जा एवं रास्ता विवाद जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए। सीओ एएन अस्थाना ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दोनों पक्षों को सुनकर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी, अपराध निरीक्षक जेपी सिंह एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी जेल भेजे गए
May 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने
May 23, 2026
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी
May 23, 2026
मुरसान : खेत में पाइप लाइन डालने
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष
May 23, 2026
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो
May 23, 2026
सादाबाद : फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,
May 23, 2026
Weather
Hathras
9:30 pm,
May 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























