Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में हुए हत्याकांड के एक आरोपी को हाथरस पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार 19 मई को ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ढकपुरा थाना हाथरस गेट के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि महेंद्र के बेटे कृष्णा ने अपने पिता को गाली देने का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया और ओमी के घर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान चबूतरे पर बैठे ओमी के चचेरे भाई सोनू पुत्र रामवीर ने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से सोनू की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना हाथरस गेट पुलिस, सर्विलांस टीम सहित कुल तीन टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार सुबह नगला सिंघी के पास पुलिस की आरोपी ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Next News :बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page