Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई। आगामी त्योहार ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में कोतवाली हाथरस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को केवल खुशी, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने लोगों से युवाओं एवं बच्चों को संयम, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दी जाए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने भी जनपदवासियों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page