Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई।  जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने 15 बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराया। पुलिस टीम ने ऐसे बच्चों की पहचान की, जो आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा जागरूकता के अभाव में विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। टीम ने अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। थाना कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए “स्कूल चलो अभियान” के नारे लगवाए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को चिप्स, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। पुलिस विभाग की यह पहल सामाजिक सरोकार एवं शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page