Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई। न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में “समाधान समारोह-2026” के अंतर्गत पूरे देश में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस द्वारा भी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे वादों का निस्तारण किया जाएगा जिनमें समझौते की संभावना है। यह जानकारी सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस जयहिन्द कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विनय कुमार-तृतीय के निर्देशन में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसका उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी संबंध बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में शामिल होने के लिए पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page