Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई । आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने कल यानि शक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र दिवाकर पुत्र राजेंद्र दिवाकर तथा जलेसर क्षेत्र के गांव कपारिया निवासी 38 वर्षीय हरप्रसाद पुत्र चरन सिंह अपनी-अपनी बाइकों से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय किसी कार्यक्रम से लौटकर अपने आवास जा रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को देखा और मानवता का परिचय देते हुए अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला बागला अस्पताल पहुंचाया। ब्लॉक प्रमुख ने घायलों का उपचार शुरू कराया तथा उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page