सादाबाद 25 जुलाई। जलेसर रोड पर आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहला हादसा जलेसर रोड पर हुआ, जहां सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव बाग बधिक निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दंपती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दूसरी दुर्घटना सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के पास हुई। यहां अनियंत्रित मैक्स वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।।हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। घायलों की पहचान सादाबाद के कश्यप नगर निवासी सोनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह और गिरीश शर्मा के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। सोनपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि गिरीश शर्मा का उपचार सादाबाद में ही जारी है। हादसों की जानकारी मिलते ही सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल
July 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
July 25, 2026
घर से नाराज होकर गया युवक 12
July 25, 2026
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी
July 25, 2026
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
July 25, 2026
25 से 29 जुलाई तक छाए रहेंगे
July 25, 2026
मातृ वंदना योजना में एक भी पंजीकरण
July 25, 2026
एलएलएम अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का आखिरी
July 25, 2026
Weather
Hathras
10:44 pm,
Jul 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










