Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 जुलाई। सहपऊ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रनवीर सिंह ने विद्यालय और बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों से संवाद किया और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास की छत की मरम्मत के निर्देश दिए। बीएसए सुबह दस बजे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां 100 बच्चियों का पंजीकरण था, जिनमें से 76 उपस्थित मिलीं। उन्होंने बच्चियों से प्रश्न पूछे और छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास की छत का प्लास्टर गिर रहा था, जिसके तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए। इसके बाद बीएसए ने बीआरसी का भी निरीक्षण किया। वहां बसंत लाल नामक कर्मचारी दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद को बसंत लाल से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीटी लैब का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में बीएसए जूनियर विद्यालय धाधऊ पहुंचे। यहां उन्होंने मिड-डे-मील की जांच की और बच्चों को वर्ग एवं वर्गमूल पढ़ाया। इस विद्यालय में कुल 141 बच्चों में से 78 उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय धाधऊ के निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस विद्यालय में 156 बच्चों में से 132 बच्चे उपस्थित मिले। अंत में, बीएसए सुबह 11:50 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला चक्की पहुंचे। यहां 82 बच्चों में से 52 बच्चे उपस्थित पाए गए। बीएसए रनवीर सिंह ने सभी अध्यापकों को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page