सिकंदराराऊ (हसायन) 18 मई । कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात तत्कालीन प्रभारी चिकित्सक एमओआईसी के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर स्थानातंरण कर दिए जाने के सात दिन के बाद भी अभी तक किसी भी चिकित्सक स्तर के स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा कार्य प्रभार नही संभाला गया है।स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रभारी कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव रॉय ने सात दिन पहले बारह मई दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वासथ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सको के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए जनपद के अन्य विकासखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में किया गया था।सात दिन पहले हुए चिकित्सक स्तर के स्वास्थ्य कर्मियो के द्वारा अभी तक चार्ज पर ही नही पहुंच पाए है।जबकि हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक के रूप में तैनात कार्यरत चिकित्सक डॉ.अंकुश सिंह अपना कार्य प्रभार नगला वीर सहाय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सक स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारी एम.ओ.मेडिकल ऑफीसर को प्रभार सौंपकर सहप ऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रिलीव भी हो चुके है।जबकि हसायन के प्रभारी चिकित्साधिकारी के स्थान पर मुरसान से हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए कार्य क्षेत्र परिवर्तन कर स्थानातंरित किए गए चिकित्सक डॉ.चन्द्रवीर सिंह ने सात दिन के बाद भी आज तक कार्य प्रभारी के रूप में उपस्थित होना तो दूर आमद करना भी जरूरी नही समझा गया है।स्वास्थ्य विभाग में कार्य क्षेत्र में स्थानातंरण होने के बाद स्थानातंरण रूकवाए जाने के लिए चर्चा भी जोरों पर चल रही है।पूर्व में भी तत्कालीन सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह के द्वारा पीएमओ व परिवार स्वास्थ्य मंत्रालय में की गई शिकायत के आधार पर स्थानातंरण किए गए थे।उस वक्त भी चिकित्सक स्तर के स्वास्थ्य कर्मियो के द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्र में किए गए परिवर्तन के दौरान किसी भी चिकित्सक ने एक दूसरे की जगह पर कार्य प्रभार संभालना जरूरी नही समझा था।स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र के अलावा दूसरे जगहो अन्य जनपदो में स्थापित संचालित निजी नर्सिंग होम प्राइस्ट हॉस्पीटलों में अपनी सेवाए भी देते है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
माया सिटी के सामने ट्रैक्टर से टकराई
May 18, 2026
सादाबाद : ग्राम साथिया में 16 कुंडी
May 18, 2026
सासनी : 14 सूत्रीय मांगों को लेकर
May 18, 2026
सादाबाद : ट्रक के नीचे फंसी बाइक,
May 18, 2026
सहपऊ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से
May 18, 2026
सहपऊ बिजलीघर के सामने सड़क पर गिरा
May 18, 2026
सादाबाद : रोडवेज बसों के नियमित संचालन
May 18, 2026
Weather
Hathras
8:53 pm,
May 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























