सिकंदराराऊ (हसायन) 18 मई । कस्बा के नगला रति मार्ग पर स्थित मोहल्ला अहीरान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार अठारह मई को निर्धारित समय से करीब एक घंटा बाद तक भी कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी डयूटी पर मौजूद ही दिखाई नहीं दिया।सुबह नौ बजे से लेकर दस बजे तक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में स्थापित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विभागों के कक्ष पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया।शासन के आदेश पर ग्रीष्मकाल गर्मी के मौसम में समय परिवर्तित होते ही सुबह आठ बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व देहात क्षेत्र में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है।सीएचसी पीएचसी पर पिछले कई वर्षो से तैनात संविदा व नियमित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियो की मनमाने ढंग से किए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओ में डयूटी को लेकर हर समय सवालियां प्रश्न चिन्ह लगे रहते है।स्वास्थ्य केन्द्र पर समय समय पर जिले के उच्च स्तरीय अधिकारियो के द्वारा निरीक्षण कर जायजा भी लिया जाता है।गर्मी के वर्तमान काल मौसम होने के दौरान कस्बा व देहात क्षेत्र से मरीज दवा लेने के लिए पहुंचना प्रारंभ हो जाते है।मगर चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो के द्वारा अपनी डयूटी पालन के नियमों के कर्तव्यों को लेकर लापरवाह बने हुए दिखाई देते है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार की सुबह आठ बजे से लेकर सुबह दस बजे दो घंटे तक दवा लेने पहुंचे मरीज,स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पर्चा बनवाए जाने व दवा लिए जाने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुबह आठ बजे से लेकर मरीजों को कोई सहायता नहीं मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में मौजूद मरीजों को दवा मिलना तो दूर पर्चा तक भी बनवाए जाने के लिए इधर से उधर भटकना पडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद मरीज कपिल कुमार निवासी गांव ततारपुर ने बताया कि वह सोमवार को सुबह आठ बजे से कुत्ता काट लेने के बाद एआरबी लगवाए जाने के लिए आया हुआ था।मोहल्ला अहीरान के रहने वाले सुमन यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के किसी भी कक्ष में कोई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी इस वक्त मौजूद नहीं है।दवा वितरण केंद्र पर भी कोई फार्मासिस्ट नहीं और नही पर्चा बनाने वाला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्मी का मौसम ही नही सर्दी के मौसम में दस बजे हॉस्पीटल खुलने का समय होने के बाद भी देरी से आने की आदत बन गई है।जिससे हमें ही नही कस्बा व देहात क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय कस्बा के अलावा कस्बा के आसपास देहात क्षेत्र के करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एकमात्र सहारा है।इन गांवों में नगला रति,नगला डांडा, पिछौती, खिटोली, गोपालपुर, श्यामपुर, हरीनगर, धुबई,लोधीपुर पट्टी देवरी,कटाई, कोडरा,सिकतरा,सीधामई,बकायन,मथु

























