सादाबाद18 मई । हाथरस रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद युवक की बाइक ट्रक के नीचे फंस गई थी और वह कई मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया था। राहगीरों की सतर्कता से ट्रक रुकवाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण युवक की जान नहीं बच सकी। यह दर्दनाक हादसा कल रात करीब 11:30 बजे सादाबाद-हाथरस मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी रामवीर सिंह पुत्र चुन्नालाल अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के निचले हिस्से में फंस गई और रामवीर सिंह कई मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। घटना को देखकर राहगीरों ने तत्काल शोर मचाया और ट्रक चालक को वाहन रोकने के लिए मजबूर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से घायल युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव कछपुरा में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
12:57 pm,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















