सादाबाद (सहपऊ) 18 मई । सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ बिजलीघर के सामने आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़ा एक सूखा शीशम का पेड़ अचानक भरभराकर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा। घटना के समय वहां से गुजर रही एक स्कूल बस और एक बाइक सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यदि कुछ सेकंड का भी अंतर होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। सहपऊ बिजलीघर के सामने स्थित शीशम का यह पेड़ काफी समय से सूखी अवस्था में खड़ा था। पूर्व में आई आंधी के दौरान यह पेड़ क्षतिग्रस्त भी हो चुका था, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरते ही वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत अपने वाहन रोक लिए। इसी दौरान एक स्कूल बस और एक बाइक सवार महज कुछ दूरी पर होने के कारण दुर्घटना की चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग ने तत्काल विद्युत सप्लाई बंद कर दी। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण सादाबाद-जलेसर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ लंबे समय से सूखी और जर्जर अवस्था में खड़ा था तथा इसके गिरने की आशंका कई बार जताई गई थी। इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े सूखे और खतरनाक पेड़ों को शीघ्र हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
11:26 am,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















