सादाबाद (सहपऊ) 29 मई । बृहस्पतिवार देर शाम एवं रात में आई तेज आंधी ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित कर दी। आंधी के कारण सहपऊ क्षेत्र के करीब 180 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह बिजली न होने के कारण लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। कस्बा सहपऊ में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नगर पंचायत की पानी की टंकी नहीं भर सकी। बिजली संकट से प्रभावित गांवों में नगला ब्राह्मण, मढ़ापिथु, मढ़ाभोज, पट्टी बहराम, नगला कली, नगला विशी, नगला मैया, नगला रमजू, नगला प्राण, पट्टीशक्ति, सोरई, करैया, तामसी, बटपुरा, रैपुरा, गुतहरा, मीरपुर, करकौली, बागपुर, नगला परसु, वासबित्ता, परसौरा, खोंडा, नगला सुखराम, कुकरगवां, रसगवां, चिंतागढ़ी, नगला बंजारा, नगला मौजी, छत्तरगढ़ी, जुलियागढ़ी, भुकलारा, गढ़ी रुस्तम, जरीपुरा, सल्हैपुर, चंदवारा, खेरिया, कोंकना कलां, कोंकना खुर्द, मकनपुर, मानिकपुर, पीहुरा, थरौरा, धाधऊ, नगला मनी, नगला सेवा, नगला रतिया, सिखरा, फतेहउल्लापुर, नगला मटरू, सुल्तानपुर, लोधई, महरारा, नगला पचौरी, बुढ़ाइच सहित 180 से अधिक गांव शामिल हैं। क्षेत्र में सहपऊ धर्मशाला विद्युत उपकेंद्र सहित गुतहरा, ऊघई एवं इंसौदा विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कस्बा सहपऊ एवं कोल्ड स्टोरेज फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तेज आंधी के चलते विद्युत विभाग के 16 बिजली पोल टूट गए तथा पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बुढ़ाइच फीडर की आपूर्ति शुक्रवार शाम तक बहाल कर दी जाएगी, जबकि मढ़ाका समेत अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार शाम तक सुचारु होने की संभावना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ई-रिक्शा चालक पर महिला से छेड़छाड़ और
May 29, 2026
मुरसान : रास्ते से निकलने को लेकर
May 29, 2026
हसायन : गैस उपभोक्ताओं ने लगाया अवैध
May 29, 2026
हसायन : ग्राम समाज की भूमि पर
May 29, 2026
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हाथरस को
May 29, 2026
सहपऊ : भागवत कथा मे किया कंस
May 29, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया भगवान
May 29, 2026
Weather
Hathras
8:16 pm,
May 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























