Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 16 जुलाई। नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर में विराजमान जगत जननी राजराजेश्वरी बृजेश्वरी माता की वर्षगांठ 17 जुलाई (शुक्रवार) को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे विद्वान आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में हवन-यज्ञ का आयोजन होगा। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत कन्या एवं लंगूरा पूजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय भजनों का आनंद लेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाते हुए भव्य फूल बंगला भी सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। धर्मेंद्र शर्मा ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page