Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में कैलाश ढाबा के सामने हुई फायरिंग की घटना में हाथरस पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 18 जून को थाना हाथरस गेट पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के कैलाश ढाबा पर छोटू राणा एवं उसके साथियों तथा शानू एवं उसके साथियों के बीच आपसी विवाद में एक-दूसरे पर फायरिंग की गई है। घटना के संबंध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं हथियारों की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को आवश्यक निर्देश दिए थे। जांच के दौरान फायरिंग की घटना में शामिल हेमू ठाकुर उर्फ सचिन पुत्र दिनेश पाल, निवासी गंगचोली, थाना हाथरस जंक्शन, ने हाथरस न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा तथा एक 12 बोर का खोखा कारतूस बरामद कर लिया। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों एवं घटना से जुड़े तथ्यों की भी गहनता से जांच जारी है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page