
हाथरस 16 जुलाई। जिले से एक बेहद हैरान और सतर्क करने वाला मामला सामने आया है। एक पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक संचालक डॉक्टर पर एक 15 वर्षीय किशोरी को दवा के बहाने बेहोश कर गंभीर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सलेमपुर में एक पैथोलॉजी लैब संचालक के यहां दवा लेने के लिए गई क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित एक गांव की किशोरी ने पैथोलॉजी लैब के संचालक पर एक दवा दिए जाने के दौरान दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन में लिखित तहरीर देकर घटना में नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली हसायन क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव की पन्द्रह वर्षीय किशोरी ने थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली में पन्द्रह जुलाई दिन बुधवार को पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की है कि वह तेरह जुलाई दिन सोमवार को वह सलेमपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब/क्लीनिक के संचालक के यहां पर दवा लेने गई थी।वहां पर लैब संचालक के द्वारा उसे बोतल लगाई गई।बोतल लगाए जाने के दौरान वह बेहोश हो गई।होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया।किशोरी का आरोप है कि पैथोलॉजी लैब संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सोलह जुलाई को पन्द्रह वर्षीय किशोरी को जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर मामले की छानबीन कर जांच पडताल करने में जुटी हुई है।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













