
हाथरस 29 मई । शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं निर्देशन में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पंत चौराहे पर स्थित ममता मस्तानी आइसक्रीम का निरीक्षण कर कुल्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके बाद जीटी रोड भूतेश्वर कॉलोनी के पास स्थित न्यू देहली जूस एंड शेक्स का निरीक्षण किया गया तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कासगंज रोड स्थित भोलेनाथ आइसक्रीम प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए कुल्फी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। विभाग द्वारा सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड, ओमकार कुशवाहा एवं करतार सिंह शामिल रहे।
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101









