Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 22 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में बेटी की शादी तुड़वाने के लिए अश्लील फोटो, वीडियो और रिकॉर्डिंग इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। आरोप है कि उसकी दो बेटियों के रिश्ते पहले दिल्ली और फिरोजाबाद में तय हुए थे, लेकिन मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी सरताज उर्फ बल्लू, शाहिद, रुकैया, मुस्कान, रोशन तारा और रूखसाना पत्नी अब्दुल सत्तार ने कथित तौर पर गलत आरोप लगाकर दोनों रिश्ते तुड़वा दिए। पीड़ित का आरोप है कि अब सिकंदराराऊ में तय हुई उसकी एक बेटी की शादी का रिश्ता तुड़वाने के लिए आरोपी लड़के पक्ष के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। आरोपियों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास युवती की अश्लील फोटो, वीडियो और रिकॉर्डिंग हैं, जिन्हें शादी वाले दिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों पर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित है और आरोपियों की धमकियों से उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरताज उर्फ बल्लू समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page