जल जीवन मिशन के तहत बिलखोरा कला पेयजल योजना का निरीक्षण, कई कमियां मिलीं
सासनी 01 जुलाई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित बिलखोरा कला पाइप पेयजल योजना का आज मुख्य विकास अधिकारी पिएँ दीक्षित द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजना में कई तकनीकी एवं व्यवस्थागत कमियां सामने आईं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के समय
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का नगर कमेटी ने किया भव्य स्वागत
हाथरस 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री का फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर हाथरस सीए एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं
हाथरस 01 जुलाई। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने देशभर के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सीए विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन वार्ष्णेय ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता एवं सुशासन को मजबूत
डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल ने वरिष्ठ चिकित्सक को किया सम्मानित
हाथरस 01 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस “पहल” द्वारा वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर पी गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी) को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निःस्वार्थ सेवाओं तथा मानवता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष नीति बर्मन के
अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया सेवा दिवस
हाथरस 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को हाथरस जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके के नेतृत्व में
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को लेकर कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
हाथरस 01 जुलाई । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था-बी के केंद्र प्रभारी तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
स्वास्थ्य नायकों को सम्मानित कर मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, केडी मेडिकल कॉलेज में नेशनल डॉक्टर्स डे पर हुए विविध कार्यक्रम, चिकित्सक देश के हेल्थकेयर सिस्टम की नींव : प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल
मथुरा 01 जुलाई। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में बुधवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. बिधान चंद्र रॉय के कृतित्व और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए जन स्वास्थ्य रक्षा के प्रति
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई
हाथरस 01 जुलाई। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (जुलाई 2026) का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा नगरीय क्षेत्र
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नई प्राचार्या बनीं प्रो. मंजु वर्मा
हाथरस 01 जुलाई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आज प्राचार्या पद के विधिवत कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रबंध समिति द्वारा प्रो. मंजु वर्मा को नई प्राचार्या के रूप में कार्यभार
मुरसान : गली बंद करने के विवाद में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाथरस (मुरसान) 30 जून। थाना क्षेत्र के गांव नगला शीशम में गली बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके परिजन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी











