Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस “पहल” द्वारा वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर पी गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी) को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निःस्वार्थ सेवाओं तथा मानवता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष नीति बर्मन के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके दीर्घकालीन चिकित्सकीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाज के प्रति उनके सेवा-भाव की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए एक सच्चे सेवक की भूमिका निभाते हैं और उनका समर्पण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे ऐसे समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। इस अवसर पर ग्रुप की सदस्याएँ अंजू अग्रवाल, श्वेता गोयल, सरिता अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Next News :-अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया सेवा दिवस

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page