
हाथरस 01 जुलाई । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था-बी के केंद्र प्रभारी तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण एवं संकलन, परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने तथा शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेश कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता वीरेंद्र चौधरी, कार्यदायी संस्था-बी के केंद्र प्रभारी डॉ. विकास कौशिक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक बसंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने कक्ष निरीक्षकों से परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101











