हाथरस 01 जुलाई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आज प्राचार्या पद के विधिवत कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रबंध समिति द्वारा प्रो. मंजु वर्मा को नई प्राचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रो. मंजु वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रो. मंजु वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल, सचिव प्रदीप गोयल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बुधवार (01/07/2026) दर्शन श्री गणेश जी महाराज
July 1, 2026
जल जीवन मिशन के तहत बिलखोरा कला
July 1, 2026
डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस
July 1, 2026
अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं
July 1, 2026
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को लेकर कक्ष
July 1, 2026
Weather
Hathras
8:09 pm,
Jul 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























