Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर आज दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान मथुरा के वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग निवासी 30 वर्षीय बांके बिहारी शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा के रूप में हुई है। वह हाथरस में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि घटना के समय वह हाथरस से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जुटी भीड़ को हटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और वह अपने पीछे महज एक माह के बच्चे को छोड़ गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page