Hamara Hathras

Latest News

 

सिकन्दराराऊ 22 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने 67 वर्षीय दादा पर घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है। आरोप है कि किशोरी का पिता जब काम के सिलसिले में घर से बाहर चला जाता था, तब दादा उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। बताया गया है कि कुछ समय से किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी के करीब ढाई महीने की गर्भवती होने की बात सामने आ रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page