सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ के माजरा कमसारा में समरसेबिल ट्यूबवेल पर नहा रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।मारपीट में युवक घायल हो गया।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर दो नामजद युवकों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव कमसारा निवासी अंकित पुत्र राजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव के ही प्रमोद कुमार की समरसेबिल ट्यूबवेल पर नहा रहा था।इसी दौरान दो नामजद युवक हाथों में डंडा लेकर वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी।जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक अर्द्धनग्न अवस्था में ही कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी।पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।इस संबंध में मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हुआ था।पीडित की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
क्षमा शर्मा सर्वसम्मति से रामलीला महोत्सव 2026 की संयोजक बनीं
September 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई,
September 16, 2026
क्षमा शर्मा सर्वसम्मति से रामलीला महोत्सव 2026
September 16, 2026
हाथरस में घटा अग्रिम कर संग्रह, फूड,
September 16, 2026
बल्देव छठ पर रेलवे ने दी श्रद्धालुओं
September 16, 2026
सहपऊ : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर
September 16, 2026
सादाबाद : 17 सितंबर को सादाबाद के
September 16, 2026
सादाबाद : ईशान ने एयरफोर्स एथलेटिक्स में
September 16, 2026
Weather
Hathras
9:19 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










