Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। सार्वजनिक धार्मिक सभा रजिस्टर ट्रस्ट हाथरस द्वारा संचालित रामलीला कमेटी की आवश्यक बैठक घंटाघर स्थित मुरसान गेट चौकी के पीछे गली में सिद्धार्थ बांठिया के घर पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी डॉ. अविन शर्मा की पत्नी श्रीमती क्षमा शर्मा को रामलीला महोत्सव 2026 का संयोजक नियुक्त किया गया। संयोजक बनाए जाने पर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम में रामबहादुर यादव, कैलाशचंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार गौतम, पवन गौतम, सुरेंद्र भाटिया, राम अवतार यादव, सिद्धार्थ भाटिया, विनय माहेश्वरी, सचिन टालीवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, पंकज यादव, निपुण अग्रवाल, मुकेश गौतम, अमित यादव, आलोक यादव, अर्पित यादव, गोविंदराम शर्मा, योगेश टालीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page