Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 नवम्बर । उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ द्वारा हाथरस निवासी शुभम माहेश्वरी पुत्र पंकज माहेश्वरी को अलीगढ़ मंडल का विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है। समिति के केंद्रीय कार्यालय कानपुर से आज जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति ने उनकी सामाजिक सक्रियता, सेवा भावना, जनहित के कार्यों में रुचि और समाज के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति की स्थापना वर्ष 1938 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण, नैतिक मूल्यों की स्थापना, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के उद्देश्यों से की गई थी। समिति के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी हाथरस होते हैं। समिति समाज में अपराधमुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। शुभम माहेश्वरी के मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोनयन की जानकारी समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page