
हाथरस 16 सितम्बर। आयकर कार्यालय में सोमवार को विभाग की ओर से अग्रिम कर जमा कराने को लेकर विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी सुधीर कुमार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि हाथरस में फूड, टेक्सटाइल और मेडिकल सेक्टर में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार अग्रिम कर संग्रह में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने व्यापारियों और करदाताओं से अपील की कि सेल्फ असेसमेंट के तहत टैक्स जमा करने वाले करदाता अपनी वास्तविक आय का सही पुनर्मूल्यांकन कर समय से अग्रिम कर जमा करें। साथ ही नए आयकर अधिनियम के तहत अग्रिम कर भरते समय टैक्स ईयर 2026-27 का सही प्रयोग करने और विभाग में लंबित पुरानी बकाया मांग का जल्द से जल्द भुगतान करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक अभिनय सिंह ने किया, जबकि आयकर निरीक्षक विवेक सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभागीय कर्मचारी पूनम और उषा देवी के अलावा शहर के अनेक प्रमुख करदाता एवं व्यापारी मौजूद रहे। कर अधिवक्ता विनोद कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सीए गिरधर गोपाल, नितिन अग्रवाल, लोकेश वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, आशीष सिंघल, अधिवक्ता रामअवतार अग्रवाल और बीके शर्मा सहित आयकर निरीक्षक विवेक सिंह ने भी करदाताओं को जागरूक करते हुए निर्धारित तिथियों पर अग्रिम कर जमा करने की अपील की।








