Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। बल्देव छठ के पावन पर्व पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कासगंज-मथुरा रेल खंड पर तीन दिवसीय स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की यह स्पेशल ट्रेन 17 सितंबर से 19 सितंबर तक दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। भाद्रपद मास की षष्ठी यानी देव छठ पर ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन, बल्देव और गोवर्धन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इज्जतनगर मंडल द्वारा पहली बार बल्देव छठ के अवसर पर इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन कासगंज से चलकर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी और रास्ते में सिकंदराराऊ, मेंडू, हाथरस सिटी, मुरसान, सोनई और राया स्टेशनों पर ठहराव करेगी। प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वापसी में ट्रेन इसी मार्ग से कासगंज के लिए रवाना होगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि ट्रेन तीन चरणों में तीन-तीन दिन के लिए निर्धारित की गई है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं के साथ दैनिक यात्रियों को भी बेहतर यात्री सुविधा मिल सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page